हिंदी
लखनऊ: यूपी एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी ने गोमती नगर स्थित एटीएस मुख्यालय में खुद को मारी कर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने आत्महत्या जैसा घातक कदम क्यों उठाया, यह सवाल हर किसी के मन में है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
यह भी पढ़ें: सुपरकॉप और मुंबई ATS के पूर्व चीफ हिमांशु राय ने खुद को गोली मार की खुदकुशी

1992 बैच के पीपीएस अफसर राजेश साहनी की गिनती उत्तर प्रदेश पुलिस के बेहद शानदार और काबिल अफसरों में की जाती थी। बीते सप्ताह ही उन्होंने आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी में भी बड़ी भूमिका निभाई।
राजेश साहनी 2013 में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोट हुए थे। साहनी की पहचान एटीएस में एक तेज-तर्रार अफसर के रूप में की जाती थी।

साहनी की मौत की सूचना के बाद पुलिस के सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। हालांकि राजेश साहनी की मौत को लेकर अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
साहनी ने एटीएस में रहते हुए कई बड़े ऑपरेशंस को अंजाम दिया और कई आतंकियों को गिरफ्तार करने में बड़ी भूमिका निभाई।
Published : 29 May 2018, 2:02 PM IST
Topics : आईपीएस एटीएस राजेश साहनी लखनऊ संदिग्ध मौत
No related posts found.