हिंदी
लखनऊ: यूपी के मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखने को लेकर लाल बहादुर शास्त्री सेवा ट्रस्ट की ओर से धरना दिया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहे शास्त्री जी की जन्म-स्थली बदहाल हालत मे है और उसकी सुध लेने वाला कोई नही है।
जन्मस्थली में की संग्रहालय बनाने की मांग
शास्त्री सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष ने शास्त्री जी के गांव में एक संग्रहालय बनाने की मांग की। जहां उनके जीवन से जुड़ी चीजों को संरक्षित किया जा सके। इसी के साथ जहां से शास्त्री जी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा हासिल की, उस रेलवे इण्टर कालेज को महाविद्यालय का दर्जा देने की मांग की। उन्होनें कहा की यदि हमारें मांगे न मानी गई तो हम देश व्यापी आन्दोलन करने को मजबूर होंगे।
Published : 21 June 2017, 2:01 PM IST
Topics : जीपीओ पार्क धरना प्रदर्शन मुगलसराय मुगलसराय जंक्शन रेलवे स्टेशन लखनऊ लाल बहादुर शास्त्री लाल बहादुर शास्त्री जन्मस्थली सेवा ट्रस्ट स्टेशन
No related posts found.