हिंदी
लखनऊ: कई क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। इस समय राज्य के लगभग 24 जिले बाढ़ से प्रभावित है। इन जिलों के 550 से अधिक गांव इस समय बाढ की समस्या से जूझ रहे हैं। कई क्षेत्रों में तो बाढ का पानी घर-घर पहुंच चुका है। रेसक्यू ऑपरेशन के जरिये लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है। सैकड़ों लोग बाढ के कारण सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। प्रशासन बाढ़ की स्थिति की लगातार मॉनटरिंग कर रहा है। इसके साथ ही राहत और बचाव के कार्य भी जारी है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, सीतापुर, मऊ, खीरी, शाहजहांपुर, बहराइच, गोंडा, कानपुर नगर, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, इटावा, जालौन, कौशांबी, चंदौली, गाजीपुर, औरैया, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, आगरा, बलिया और मीरजापुर में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इन जिलों में कई जगहों पर बाढ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बाढ़ के कारण कई गांवों संपर्क मार्ग कट गया है।

बाढ़ के पानी के कारण राज्य के कई गांवों में कटान हो रही है। इनके अलावा जलभराव के कारण बड़ी आबादी, खेती और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कई स्थानों पर रेसक्यू के लिये नाव का सहारा लिया दा रहा है और लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया जा रहा है।

शासन के मुताबिक अब तक राज्य में 940 शरणालय स्थापित किये गए है। 1125 बाढ़ चौकियां भी स्थापित की गई हैं। राहत व बचाव कार्यों में 1463 नावें लगायी गई हैं। बाढग़्रस्त क्षेत्रों में 504 मेडिकल टीमें काम कर रही हैं। अब तक 536 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित सभी जिलों में बचाव कार्यों के लिए 59 टीमें तैनात की गई हैं। लगभग 10 जनपदों में एनडीआरएफ, 11 जिलों में एसडीआरएफ और 39 में पीएसी तैनात की गई है।
गंगा नदी कचलाब्रिज बदायूं, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी, गाजीपुर व बलिया और यमुना नदी औरैया, जालौन, हमीरपुर, बांदा व प्रयागराज में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बेतवा नदी हमीरपुर, शारदा पलियाकलां खीरी, चंबल नदी भी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
Published : 12 August 2021, 1:01 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश एनडीआरएफ पुलिस प्रशासन बाढ़ बारिश यूपी सरकार रेसक्यू लखनऊ
No related posts found.