हिंदी
लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। कुछ दरिंदों ने ब्लड कैंसर से पीड़ित एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया। इस घटना से यहां के लोगों में भारी खौफ है।
लखनऊ: सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक कैंसर से पीड़ित नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस नाबालिग के साथ दो दरिंदों ने बेहरमी से रेप की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि रेप की वारदात को अंजाम देने वाले दोनो दरिंदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनके नाम नाम सुमीत यादव और वीरेंद्र यादव है।
जानकारी के मुलाबिक 14 वर्षीय लड़की शनिवार शाम को अपने परिचित के साथ चाउमीन लेने के लिए निकली थी। पीड़िता का कहना है कि उसका कोई जनाने वाला किसी बहाने से उसे अपने साथ ले गया और शांत जगह पर ले जाकर अपने दो साथियों के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वह दरिंदों से गुहार लगाती रही, लेकिन वह उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। दरिंदों के चंगुल से छूटी लड़की ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। भागने के बाद लड़की रास्ता भटक गई। उसके बाद उसने किसी राही से रास्ता पूछा तो मददगार युवक ने भी रात के अंधेरे में उस लड़की के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह किशोरी बदहवास स्थित में अपने घर पहुंची और परिजनों को आपा बीती सुनाई। परिजन बेटी को लेकर सरोजनीनगर थाने पहुंचे और पुलिस को में तहरीर दी।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ कृष्णानगर लाल प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मिटटी का काम करने वाले बंथरा निवासी वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में दूसरा आरोपी सुमीत यादव भी पकड़ा गया है।
Published : 11 December 2017, 1:40 PM IST
No related posts found.