हिंदी
लखनऊ: जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने ठंड को देखते हुए देर रात रैन बसेरों की स्थिति का शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर जायजा लिया। इस मौके पर डीएम कौशल राज शर्मा को कई जगह चौराहों पर लोग सड़क किनारे सोते मिले। जिस पर डीएम ने मातहतों को कड़ी फटकार लगाई और उन्हें तुरंत रैन बसेरों में भेजने का आदेश दिया।
#लखनऊ डीएम कौशल राज शर्मा ने ठंड को देखते हुए देर रात रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान खामियां दिखने पर उन्होंने संबंधित केयरटेकर को लगाई कड़ी फटकार, व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए @UPGovt pic.twitter.com/Dyd2UZrjWm
— डाइनामाइट न्यूज़ (@DNHindi) December 24, 2018
वंही जिलाधिकारी ने बताया कि प्रायः देखा जाता है कि बहुत सारे लोग रैन बसेरों की जानकारी के अभाव मे भी मजबूरी में सड़कों पर सोते है। जिसके लिए जिलाधिकारी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियो और नगर निगम को निर्देश दिया कि वह रैन बसेरों की सूची क्षेत्र की दुकानों, होटलों और थानों पर चस्पा करें। जिससे कि लोगों को रैन बसेरो के बारे में जानकारी हो सके और वह वहां जा सके।
यह भी पढ़ें: यूपीपीएससी की परीक्षाओं का 30 जनवरी से होगा आगाज.. आयोग ने जारी किया 2019 का कैलेंडर
डीएम ने जनपद के सभ्रांत लोगो और जनपद वासियो से भी यह अपील की कि वह अगर कही पर भी ऐसे खुले में लोगों को सोते हुए देखे तो उनको रैन बसेरों में पहुचाने में मदद करे। साथ ही जिलाधिकारी ने लोगो से यह भी अपील की है कि वह लोग खुले में सो रहे लोगो को कम्बल आदि समाग्री देने के बजाए रैन बसेरों में जाकर जो भी दान स्वरूप देना चाहते हैं या कम्बल आदि वितरित करना चाहते है वह वहां दे दें। डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि शहर में रैन बसेरों की कोई कमी नहीं है फिर भी यदि जरूरत पड़ी तो और अधिक रेन बसेरे खोले जाएंगे। वहीं कई रेन बसेरों में निरीक्षण के दौरान खामियां दिखने पर उन्होंने संबंधित केयरटेकर को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
Published : 24 December 2018, 3:23 PM IST
Topics : औचक निरीक्षण कौशल राज शर्मा जिलाधिकारी रैन बसेरा लखनऊ
No related posts found.