हिंदी
बीजेपी विधायकों को WhatsApp पर धमकी मिलने के मामले में बात करते हुए डीआईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया की आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। पूरी खबर..
लखनऊ: भाजपा विधायकों को WhatsApp पर धमकी मिलने के मामले में डीआईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, जो सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस मामले में अब तक 20 से अधिक मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। जिसमें से कई मुकदमे राजधानी लखनऊ के अलग-अलग स्थानों में भी पंजीकृत हैं।
उन्होंने बताया कि यह किसी सिरफिरे व्यक्ति या संगठन की खुराफात भी हो सकती है। मामले में सभी जिला पुलिस कप्तानों को विधायकों की सुरक्षा में विशेष चौकसी बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही केंद्रीय एजेंसियों भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी को ज्यादा परेशान या भयभीत होने की जरूरत नहीं है। आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
Published : 24 May 2018, 7:30 PM IST
Topics : गिरफ्तारी डीआईजी धमकी भाजपा विधायक लखनऊ लॉ एंड ऑर्डर
No related posts found.