हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के मौसम में फैलने वाले संचारी रोगों को फैलने से रोकने के लिये योगी सरकार ने ‘विशेष संचारी रोग अभियान’ की एक जुलाई से शुरूआत इन बीमारियों के अधिक खतरे वाले इलाकों में इनका संक्रमण रोकने के लिये 16 जुलाई से ‘दस्तक अभियान’ शुरु करने का फैसला किया है।
इस मामले में राज्य सरकार की ओर से रविवार को दी गयी जानकारी के अनुसार संचारी रोगों की रोकथाम के लिये विभिन्न विभागों की ओर से तैयार किए गए माइक्रो प्लान के तहत जमीनी स्तर काम शुरु किया गया है।
इसके तहत विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक और ‘दस्तक अभियान’ 16 से 31 जुलाई तक चलेगा। (वार्ता)
Published : 3 July 2022, 6:06 PM IST
Topics : अभियान उत्तर प्रदेश दस्तक संचारी रोगों सरकार
No related posts found.