हिंदी
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने रेप के आरोपी भाजपा विधायक के मामले में कहा कि पीड़िता के पिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। उन्होनें कहा कि इस मामले में सरकार को कठोर कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाना चाहिए।
लखनऊ: आज देशभर में कांग्रेसी नेताओं ने साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांति के लिये उपवास रखा। वही लखनऊ में यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने सामूहिक उपवास रखा। इस मौके पर राजबब्बर ने रेप के आरोपी भाजपा विधायक के मामले में कहा कि पीड़िता के पिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। उन्होनें कहा कि इस मामले में सरकार को कठोर कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाना चाहिए।
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि हम लोग गांधी जी के बताये रास्ते पर चलकर फिर से शांति और सौहार्द का माहौल वापस लाने की कोशिश में जुटे है, इसके लिये हम उपवास कर रहे हैं।
इस दौरान राजबब्बर ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है, तब से लोगों को इंसाफ नही मिल पा रहा है।
Published : 9 April 2018, 8:10 PM IST
No related posts found.