हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्य सभा सीट के लिये हुए उप-चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जयप्रकाश निषाद निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। सोमवार को निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने पर विधान भवन में जयप्रकाश निषाद को प्रमाण पत्र सौंपा। जयप्रकाश निषाद का कार्यकाल पांच मई 2022 तक रहेगा।
भाजपा उम्मीदवार के रूप में राज्य सभा उप-चुनाव में जयप्रकाश निषाद के खिलाफ अन्य किसी उम्मीदवार के नामांकन नहीं किया। राज्यसभा उपचुनाव में नाम वापसी की अंतिम तिथि आज यानी 17 अगस्त थी। जबकि 13 अगस्त को इसके लिये नामांकन दाखिल किया गया था। उनके खिलाफ किसी ने भी नामांकन नहीं किया। इसलिये उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंप दिया गया।
गोरखपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष जयप्रकाश निषाद के नामांकन के समय सीएम योगी आदित्यनाथ उनके साथ खुद 13 अगस्त को मौजूद रहे। जयप्रकाश निषाद ने राज्यसभा प्रत्याशी निर्वाचित होने पर भाजपा नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों के प्रसार और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा व क्षमता से काम करते रहेंगे।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य रहे बेनी प्रसाद वर्मा के निधन से यह सीटी खाली हो गयी थी। उप-चुनाव में इसी सीट पर अब जयप्रकाश निषाद को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
Published : 17 August 2020, 4:49 PM IST
No related posts found.