हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को दरकिनार करते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना यहाँ संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रहे है।
सिसोदिया ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि उपराज्यपाल एक कबीले के सरदार की तरह अपने बड़े सरदार को खुश करने के लिए असंवैधानिक रूप से काम कर रहे है। उपराज्यपाल दिल्ली के लोगों पर अत्याचार करते हुए भूल गए है कि उनका काम अपने बड़े सरदार का हुक्म मानना नहीं बल्कि संविधान के नियमों को मानना है।
दिल्ली की चुनी हुई सरकार के कामों को दरकिनार कर उपराज्यपाल ने संविधान का अपमान किया है, लोकतंत्र का अपमान किया है, कोर्ट के संवैधानिक पीठ की अवमानना की है। उपराज्यपाल अधिकारियों को निलंबित करने की धमकी देकर उनसे असंवैधानिक तरीके से काम करवा रहे हैं। (वार्ता)
Published : 18 January 2023, 6:36 PM IST
Topics : Constitution democracy Lt Governor Manish Sisodia VK Saxena उपराज्यपाल मनीष सिसोदिया लोकतंत्र वीके सक्सेना संविधान