Lok Sabha Poll: यूपी के पूर्व सीएम रामनरेश यादव के पुत्र अजय नरेश यादव भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. रामनरेश यादव के पुत्र अजय नरेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 6 April 2024, 6:10 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यापाल स्व. रामनरेश यादव के पुत्र अजय नरेश यादव उर्फ बबलू शनिवार को लखनऊ में भाजपा में शामिल हो गये। उन्हें यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश का नाम दुनिया में आदर के साथ लिया जा रहा है। वैश्विक स्तर पर आज भारत प्रभावी भूमिका में है।

अजय नरेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व प्रदेश का चौतरफा विकास हो रहा है। अब जाति के ठेकेदारों की चलने वाली नहीं है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के साथ आया हूं। हम सब मिलकर इस बार चार सौ सीटों का आंकड़ा पार कर लेंगे।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ अजय

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व रामनरेश यादव 1977 में उत्तर प्रदेश के मख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2011 में उन्होंने मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ लिए थे। 22 नवंबर 2016 को पीजीआई लखनऊ में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। स्व यादव के छोटे बेटे 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर फूलपुर-पवई से चुनाव लड़े थे। सपा की लहर में उन्हें बीजेपी से अधिक लगभग 26 हजार मत मिले थे।

भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल के साथ

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एवं सपा के बीच गठबंधन में उन्हें फूलपुर-पवई से उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन समाजवादी पार्टी में टूट के बाद उनका टिकट काट दिया गया। जिसके चलते उन्होंने समाजवादी पार्टी को छोड़ दिया। शनिवार को अजय नरेश यादव को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर संगठन महामंत्री धर्मपाल भी मौजूद रहे।

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज देश का नाम दुनिया मे हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व प्रदेश का विकास हो रहा है। अब जाति के ठीकेदारों की चलने वाली नहीं है। हम सब मिलकर एक बार फिर से मोदीजी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। अबकी बार 4 सौ पार।

Published :