

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 8 सीटों में सुबह 7 से वोटिंग शुरू हो गई है। इस बीच खबर आ रही है कि कई जगहों पर ईवीएम मशीन खराब हो गई है।
उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 8 सीटों में सुबह 7 से वोटिंग शुरू हो गई है। इस बीच कई जगहों पर ईवीएम मशीने खराब होने और मतदान धीमा होने की खबरें सामने आ रही है। इससे लाइन में लगे लोग भारी परेशान हो रहे हैं।
समाजवादी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि रामपुर लोकसभा के बूथ संख्या 164 पर ईवीएम मशीनें खराब हैं। सपा ने चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेने की अपील की है।
रामपुर लोकसभा के बूथ संख्या 164 पर ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना।
संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ecisveep @ceoup @RampurDm
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 19, 2024
इसी तरह सपा ने कैराना लोकसभा के कैराना नगर इस्लामिया इंटर कॉलेज में धीमी गति से मतदान कराने का आरोप लगाया है। सपा ने कहा कि प्रशासन जबरन मतदान की गति को प्रभावित कर रहा है।
कैराना लोकसभा के कैराना नगर इस्लामिया इंटर कॉलेज में धीमी गति से चल रहा मतदान, प्रशासन जबरन मतदान की गति को कर रहा प्रभावित।
संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ecisveep @ceoup @dm_shamli pic.twitter.com/EcQdX6Ukbm
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 19, 2024
यूपी की सहारनपुर, कैराना और शामली सीट में ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना मिल रही है। नकुड़ के सरूरपुर तगा में ईवीएम मशीन खराब हो गई है। कैराना के बूथ संख्या 227 पर ईवीएम मशीन खराब है। वहीं शामली में बूथ संख्या 46 पर ईवीएम खराब हो गई है।
यहां बड़ी की संख्या में मतदाता लाइन में लगे हैं। कैराना लोकसभा क्षेत्र में भी मशीन खराब होने से लोग परेशान हैं।