हिंदी
मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने सैफई में मतदान के बाद प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने लोगों के बीजेपी से सावधान रहने को कहा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मतदान के बाद अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जीतने वाला कभी गुस्से में नहीं आता है और हारने वाला हमेशा खिजियाता है।
#मैनपुरी ब्रेकिंग: सपा प्रत्याशी डिंपल यादव वोट देने के बाद मीडिया के सामने रुबरु हुए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और अपनी प्रचंड जीत का दावा किया#Mainpuri #LokSabhaElection #dimpleyadav #Vote @dimpleyadav @yadavakhilesh pic.twitter.com/XRT5SFdP7e
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 7, 2024
अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को बीजेपी की चतुराई से बच के रहना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा की इस समय सबसे बड़ा सवाल ये है कि पेट्रोल डीजल महंगा हो गया और आम के खाने पीने का सारा सामान महंगा हो गया है। अ सवाल ये उठता है कि इसमें मुनाफा कौन कमा रहा है।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि ये चुनाव समुद्र मंथन का तरह संविधान मंथन के लिए होने वाला है। उन्होंने रहा कि बीजेपी आएगी तो बाबा साहब अंबेडकर का दिया हुआ संविधान खत्म हो जाएगा। बीजेपी जाएगी तो संविधान बचेगा।
#मैनपुरी ब्रेकिंग: सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने सैफई में अपना मतदान किया#Mainpuri #UttarPradesh #LokSabhaElection #RamGopalYadav #Vote pic.twitter.com/HHTSbkO0RP
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 7, 2024
डाइनामाइट न्यूज़ के सवाल जवाब में अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सत्ता पर नेता जी ने जो रास्ता हमें दिखाया है, हम उसा रास्ते पर चल रहे हैं और उन्ही का अनुकरण करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
#मैनपुरी ब्रेकिंग: सैफई में मतदान के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ, डाइनामाइट न्यूज़ के ज्वलंत सवालों के जवाब में देखिए क्या बोले सपा प्रमुख #Mainpuri #LokSabhaElection #Mainpuri #UttarPradesh #AkhileshYadav #dimpleyadav@yadavakhilesh@dimpleyadav pic.twitter.com/xSqqZLPsnP
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 7, 2024
अखिलेश यादव ने कहा कि यदि आप तरीके से हिसाब लगाएंगे तो यह बात सामने आएगी कि बीजेपी ने सबसे ज्यादा धोखा पिछड़ो को दिया, दलितों को दिया है।
#मैनपुरी ब्रेकिंग: सैफई में मतदान के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ, डाइनामाइट न्यूज़ के ज्वलंत सवालों के जवाब में देखिए क्या बोले सपा प्रमुख #Mainpuri #LokSabhaElection #Mainpuri #UttarPradesh #AkhileshYadav #dimpleyadav@yadavakhilesh@dimpleyadav pic.twitter.com/xSqqZLPsnP
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 7, 2024
बीजेपी ने हमेशा जाति के नाम पर अपना खेल खेला है और धर्म के नाम पर भी लोगों को बांटा है।
Published : 7 May 2024, 10:42 AM IST
Topics : Akhilesh Yadav Dimple Yadav Lok Sabha Election President Samajwadi Party अखिलेश यादव अध्यक्ष डिंपल यादव सपा प्रमुख सैफई
No related posts found.