Site icon Hindi Dynamite News

उत्‍तर प्रदेश की 8 सीटों पर कल दूसरे चरण में होगा मतदान, कई दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के मतदान में अब 24 घंटों से भी कम का वक्‍त बचा है। चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। उत्‍तर प्रदेश की बात करें तो पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में देश भर के तमाम राजनीतिक दिग्‍गजों की साख दांव पर लगी है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
उत्‍तर प्रदेश की 8 सीटों पर कल दूसरे चरण में होगा मतदान, कई दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर

नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के मतदान में अब 24 घंटों से भी कम का वक्‍त बचा है। चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। उत्‍तर प्रदेश की बात करें तो पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान होना है। इन 8 सीटों पर कुल 85 उम्‍मीदवार अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। इन लोकसभा सीओं का नाम नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ., हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर है। 

तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में बांग्‍लादेशी कलाकारों का रोड शो, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

उत्‍तर प्रदेश की मथुरा सीट पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं। मथुरा से अभिनेत्री और भाजपा नेता हेमामालिनी यहां से सांसद हैं और दूसरी बार चुनाव मैदान पर हैं। हेमामालिनी का मुकाबला आरएलडी के कुंवर नरेंद्र सिंह और कांग्रेस के महेश पाठक से है। 

आगरा की जनसभा में अखिलेश यादव का तंज..कहा-आपसी प्रेम सद्भाव को मिटाने पर लगी है भाजपा

वहीं फतेहपुर सीकरी से अभिनेता और उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राजबब्बर, आगरा से उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री भाजपा के एसपी बघेल, अमरोहा से बसपा उम्मीदवार दानिश अली पर भी नजर रहेगी। यह सब भी अपने अपने दल में दिग्‍गज नेता माने जाते हैं।

दलों ने चुनाव प्रचार में झोंकी पूरी ताकत

उत्‍तर प्रदेश का प्रमुख राजनीतिक गठबंधन सपा-बसपा-रालोद ने जमकर रैलियां और जनसभाएं की हैं। बीते दिन ही सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ गठबंधन के अन्‍य नेताओं ने आगरा समेत कई स्‍थानों पर मेगा जनसभा की थी। वहीं कांग्रेस और भाजपा भी धुंआधार तरीके से रैलियां और जनसभाएं कर रही हैं।

लोकसभा चुनाव 2019: राजनाथ सिंह ने लखनऊ से दाखिल किया नामांकन..

कुल 95 लोकसभा सीटों पर नेताओं को चुनेंगे मतदाता

दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 8, तमिलनाडु की 37, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, असम, बिहार और ओडिशा की 5-5, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की 3-3, जम्मू कश्मीर की 2 और मणिपुर और पुडुचेरी की एक-एक सीटों पर मतदान होगा। साथ ही उड़ीसा की 35 विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान किया जाएगा।

मायावती के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा बरकरार, सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं। सभी 543 सीटों के नतीजे 23 मई को घोषित होंगे।

Exit mobile version