हिंदी
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर रैली, रोड शो और जनसभाओं का दौर जारी है। लेकिन इस सबके बीच कुछ ऐसी भी खबरें भी आ जाती है जो सामान्य चुनावी प्रचार से अलग विवादों को खड़ा कर देती हैं।
कुछ ऐसा ही हुआ तृणमूल के कन्हैया लाल के चुनाव प्रचार में पहुंचे बांग्लादेशी कलाकारों की फोटो वायरल होने के बाद। फोटो वायरल होते ही भाजपा नेताओं ने पंश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरना शुरू कर दिया।
Ministry of Home Affairs (MHA) has asked for a report from Foreigners Regional Registration Office (FRRO) on Bangladeshi actor Ferdous campaigning for TMC in West Bengal. pic.twitter.com/9uj22bZvEn
— ANI (@ANI) April 16, 2019
खबर की जानकारी होने पर गृह मंत्रालय ने भी विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है। वहीं पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि देश के लोकतंत्र के चुनावी पर्व में एक विदेशी नागरिक कैसे प्रचार कर सकता है।
आचार संहिता में विदेशियों के प्रचार के बारे में नहीं स्पष्ट है स्थिति
गौरतलब है कि चुनाव आयोग की आचार संहिता में विदेशी नागरिक के प्रचार करने के बारे में साफ तौर पर कुछ भी नहीं बताया गया है। टीएमसी की ओर से इसी को आधार बनाकर कहा गया है कि पार्टी ने किसी भी तरह से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है। विदेशी कलाकार से प्रचार करवाना कुछ भी गलत नहीं है।
Published : 16 April 2019, 6:07 PM IST
Topics : गृह मंत्रालय तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल बांग्लादेशी अभिनेता फिरदौस अहमद ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव
No related posts found.