Site icon Hindi Dynamite News

दिल्ली में हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से थोड़ी सर्दी बढ़ गयी। मौसम विभाग केे अनुसार दिल्ली न्यनूतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
दिल्ली में हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से थोड़ी सर्दी बढ़ गयी। मौसम विभाग केे अनुसार दिल्ली न्यनूतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में सुबह छाए रहे बादल, दो दिनों में बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार दिन में आमतौर पर बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह के समय कोहरा छाया रहा तथा तापमान में गिरावट देखी गयी। इसक असर वाहनों की आवाजाही पर भी देखा गया। काेहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता रही और वाहनों को हेडलाइट ऑन कर धीरे- धीरे चलते हुए देखा गया।

यहां पर आर्द्रता 95 प्रतिशत रिकॉर्ड की गयी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में सुबह छायी रही धुंध की चादर

विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण बढ़ा है। दिल्ली में पीएम 2.5 बहुत खराब श्रेणी में पाया गया जबकि पीएम10 खराब से अत्यधिक खराब श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक आज सुबह 336 रिकॉर्ड किया गया। (वार्ता)

Exit mobile version