हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मंगलवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है, जिससे तापमान में और गिरावट की संभावना है।
आईएमडी ने मंगलवार सुबह शहर में बादल छाए रहने तथा हल्की बूंदाबांदी की होने की संभावना व्यक्त की थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे शहर की सापेक्षित आर्द्रता 96 प्रतिशत रही।
Published : 28 November 2023, 11:41 AM IST
Topics : ठंड तापमान दिल्ली एनसीआर नई दिल्ली बारिश बूंदाबांदी मौसम सर्दी
No related posts found.