
ब्रेकिंग: मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। घर में घुसे चोर ने सैफ अली खान पर हमला किया। सैफ अली खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
सैफ अली खान को मारे चाकू
मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला होने की सूचना है। घटना रात करीब 2 बजे की है, जब घर में घुसे चोर ने सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला किया। बताया जा रहा है कि चोर ने सैफ के शरीर पर 2-3 बार वार किए, जिससे वह घायल हो गए। तुरंत बाद सैफ को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
देर रात घर में घुसकर किया हमला
पुलिस घटना की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि हमला किसने किया और इसके पीछे क्या कारण था। फिलहाल हमले के समय सैफ अली खान के परिवार के अन्य सदस्य कहां थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, करीना कपूर के बारे में जानकारी मिली है कि उन्होंने अपनी बहन करिश्मा कपूर, रिया कपूर और सोनम कपूर के साथ एक पार्टी में हिस्सा लिया था।
मामले की जांच में जुटि पुलिस
वहीं, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सैफ पर हमले के वक्त करीना कपूर अपनी दोस्तों के साथ पार्टी में थीं या फिर घर वापस लौट चुकी थीं। इस हमले ने बॉलीवुड के गलियारों में हड़कंप मचा दिया है और हर कोई इस घटना के बारे में और जानकारी मिलने का इंतजार कर रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों का खुलासा होने की संभावना है।
Published : 16 January 2025, 8:42 AM IST
Topics : admitted Attack Big News bollywood Breaking News Dynamite News Lilavati Hospital Manoj Tibrewal Aakash Mumbai Saif Ali Khan