ओडिशा के नंदनकानन चिड़ियाघर में दुबई से लाए जाएंगे चीते, शेर एवं अन्य जीव जंतु

डीएन ब्यूरो

भुवनेश्वर के नंदनकानन प्राणी उद्यान (एनजेपी) में अगले माह दुबई से चीते का एक जोड़ा, छह शेर, चिंपैंज़ी, लीमर अन्य जीव-जंतु और पक्षी लाए जाएंगे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

ओडिशा के नंदनकानन चिड़ियाघर में दुबई से लाए जाएंगे चीते
ओडिशा के नंदनकानन चिड़ियाघर में दुबई से लाए जाएंगे चीते


भुवनेश्वर:  भुवनेश्वर के नंदनकानन प्राणी उद्यान (एनजेपी) में अगले माह दुबई से चीते का एक जोड़ा, छह शेर, चिंपैंज़ी, लीमर अन्य जीव-जंतु और पक्षी लाए जाएंगे।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुशांत नंदा ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि इन जीव-जंतुओं को पशु विनिमय कार्यक्रम के माध्यम से लाया जाएगा।

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने विनिमय कार्यक्रम के माध्यम से इन जीव-जंतुओं और पक्षियों को लाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात में दुबई सफारी पार्क के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

चिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार, एक नर और मादा चीते के बदले पांच मणिपुरी हिरण दिए जाएंगे, जिनमें दो नर और तीन मादा होंगे।

अधिकारी ने चार सफेद शेर (एक नर और तीन मादा), साथ ही दो अफ्रीकी शेर (एक नर और एक मादा) लाने की योजना की भी जानकारी दी।

 










संबंधित समाचार