हिंदी
इंग्लिश बाजार: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में दो भाइयों को गिरफ्तार करके उनके पास से बड़ी मात्रा में खांसी के नकली सीरप बरामद किए गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि अमीरुल एसके (34) और अजीज एसके (27) को बांग्लादेश की सीमा से लगे बैष्णबनगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि दो अन्य व्यक्ति वहां से फरार हो गए।
पुलिस ने कहा कि खांसी के सीरप की कुल 575 बोतलें जब्त की गईं।
ये नकली सीरप फेंसेडिल से बनाए गए थे। फेंसेडिल निर्मित खांसी के सीरप पर भारत में प्रतिबंध है क्योंकि इसमें नशा होता है।
पुलिस ने कहा कि बांग्लादेश में इसका सेवन बड़ी मात्रा में किया जाता है क्योंकि वहां शराब पर सख्ती है।
Published : 11 January 2024, 3:28 PM IST
No related posts found.