लालू यादव केवल दूरदर्शन से ही जान पाएंगे बाहर की दुनिया का हाल

बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को दोषी करार दिया गया है। सजा के बाद बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेजे गये लालू यादव को वहां बाहर की दुनिया देखने के लिये केवल दूरदर्शन पर ही निर्भर रहना पड़ेगा।

Updated : 23 December 2017, 6:20 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को दोषी करार दिया है। अदालत लालू यादव की सजा का ऐलान 3 जनवरी को करेगी। आज दोषी करार दिये गये लालू यादव को अगली सुनवाई तक बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में रहना पड़ेगा, जहां उन्हें बाहर की दुनिया देखने के लिये केवल दूरदर्शन पर ही निर्भर रहना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: चारा घोटाले में फंसे लालू यादव का विवादों से गहरा नाता 

बताया जाता है कि बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में कोई केबल इत्यादि की व्यवस्था नहीं है, इसलिये लालू यादव यहां केवल दूरदर्शन ही देख पायेंगे।

यह भी पढ़ें: लालू यादव का चारा घोटाला.. इस तरह हुआ उजागर

चारा घोटाले में आज लालू यादव सहित 17 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है, जबकि 5 को अदालत ने बरी कर दिया  है। कोर्ट द्वारा लालू यादव की सजा का ऐलान 3 जनवरी को किया जायेगा। लालू यादव को पुलिस कस्टडी में जेल भेजा गया है। इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी भीड़ रही और सुरक्षा के कड़े उपाय किये गये।

यह भी पढ़ें: चारा घोटाले में लालू यादव समेत 15 दोषी करार, जगन्नाथ मिश्र सहित 7 बरी

गौरतलब है कि देश का यह बहुचर्चित चारा घोटाले जनवरी 1996 में उजागर हुआ था, जो 1990 के दौरान उस समय किया गया, जब लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे।

यह भी पढ़ें: चारा घोटाला: बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद रहेंगे लालू यादव

इस घोटाले ने बिहार और देश की राजनीति को झरझोर कर रख दिया था। यह घोटाला करीब 950 करोड़ का था।
 

Published : 
  • 23 December 2017, 6:20 PM IST

Related News

No related posts found.