हिंदी
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में किसानों को किसी मौसम में भी राहत नहीं मिल रही है।किसान पहले सूखे की मार झेल रहा तो बारिश एक राहत लेकर आयी लेकिन अब यही बारिश फसल के लिए तबाही साबित हाे रही है।
यह भी पढ़ें: अमरोहा में दलित महिला व बेटी की निर्मम हत्या, जानिये पूरा मामला
शुरू में चिलचिलाती धूप से धान की फसल बरबाद हो गई तो अब बारिश के पानी से बची हुई धान की फसल डूब रही है। कुछ स्थानों पर फसलें डूब रही हैं तो कुछ जगहों पर डूबने के कगार पर पहुंच गई हैं।
मौसम विभाग आगामी 21 सितंबर तक बारिश होने की संभावना जता रहा है ऐसे में किसान इंद्रदेव से बारिश बंद करने का मनुहार कर रहे हैं।(वार्ता)
Published : 18 September 2022, 3:21 PM IST
No related posts found.