हिंदी
नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनमाष्टमी के मौके पर दक्षिण दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शाह ने बृहस्पतिवार देर रात ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि श्रद्धा और उत्साह से सराबोर जन्माष्टमी का यह महोत्सव हृदय को आनंदित कर भक्ति भाव से परिपूर्ण कर देता है।
उन्होंने कहा, ‘‘भगवान श्रीकृष्ण सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। जय श्री कृष्णा।’’
शाह ने मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए अपनी तस्वीर भी साझा की और जनमाष्टमी के मौके पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस पर जनमाष्टमी मनाई जाती है।
Published : 8 September 2023, 11:33 AM IST
Topics : अमित शाह इस्कॉन मंदिर ईस्ट ऑफ कैलाश केंद्रीय गृह मंत्री जनमाष्टमी दक्षिण दिल्ली नयी दिल्ली पूजा अर्चना
No related posts found.