हिंदी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के बगनान में सोमवार को तड़के एक यात्री बस के पलट जाने से उसमें सवार 40 लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: पटरी चटकने से सवा घंटे थमा रहा दिल्ली-हावड़ा रूट पर रेल संचालन, टला बड़ा हादसा
उन्होंने बताया कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है।
यह भी पढ़ें: सोनभद्र में शक्तिपुंज एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे
अधिकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार को तड़के लगभग तीन बजे हुआ, जब दीघा जा रही बस चंद्रपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर पलट गई। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज उलुबेरिया अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।
अधिकारी के अनुसार, “बस में 70 यात्री सवार थे। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। (भाषा)
Published : 8 August 2022, 2:51 PM IST
Topics : 40 लोग घायल पलटी पश्चिम बंगाल पुलिस बगनान यात्री बस सवार हावड़ा
No related posts found.