‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ सम्मेलन में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की प्रगति पर जानिये क्या बोले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्ण

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि भारत सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के डिजाइन से लेकर विनिर्माण तक, सभी प्रमुख तत्वों पर जोर दे रहा है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 28 July 2023, 2:57 PM IST
google-preferred

गांधीनगर:  सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि भारत सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के डिजाइन से लेकर विनिर्माण तक, सभी प्रमुख तत्वों पर जोर दे रहा है।

उन्होंने कहा कि इस वजह से देश वैश्विक मूल्य श्रृंखला में एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में उभर रहा है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वैष्णव ने 'सेमीकॉन इंडिया 2023' सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज अर्थव्यवस्था के प्रत्येक क्षेत्र में सेमीकंडक्टर की आवश्यकता है।

मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स की मांग हर साल बढ़ रही है।

भारत के लिए माइक्रोन की मेगा योजनाओं के बारे में वैष्णव ने कहा कि संयंत्र का निर्माण जल्द शुरू होगा।

Published : 
  • 28 July 2023, 2:57 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement