Covid-19 Update: जानिये देश में कोविड-19 को लेकर क्या है ताजा स्थिति, पढ़ें नई रिपोर्ट

भारत में कोविड-19 के 39 नए मामले सामने आए और सक्रिय मामलों की संख्या अब 1,505 है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 10 August 2023, 6:57 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: भारत में कोविड-19 के 39 नए मामले सामने आए और सक्रिय मामलों की संख्या अब 1,505 है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,31,920 दर्ज की गयी है। कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,96,151) दर्ज की गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,62,726 हो गई है और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।

देश में कोविड-19 की मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गयी है।।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Published : 
  • 10 August 2023, 6:57 PM IST

Advertisement
Advertisement