Holi Special: जानिए होली पर किस रंग का क्या होता है महत्व, ये रंग होता है पॉजिटिविटी का प्रतीक

डीएन ब्यूरो

रंगों का त्योहार होली आने में बस कुछ ही दिन बाकी है। इस त्योहार पर रंगों का भी एक अलग ही महत्व होता है। हर रंग अपने साथ कुछ ना कुछ लेकर आता है। जानिए कौन सा रंग होता है किस चीज का प्रतीक डाइनामाइट न्यूज़ पर

हर रंग के अपने अलग ही मायने

होली के रंग सबसे खास होते हैं। हर रंग के अपने अलग ही मायने होते हैं। अलग-अलग तरह के रंग हमारे तन और मन पर अपना प्रभाव डालते हैं।

लाल रंग

लाल रंग का प्रयोग हर शुभ अवसर पर किया जाता है। लाल रंग जोश, उल्लास और शुद्धता का प्रतीक है। दरअसल लाल रंग अग्नि का सूचक है और ऊर्जा, गर्मी और जोश प्रदान करता है, इसलिए होली के मौके पर सबसे ज्यादा इसी रंग का प्रयोग किया जाता है।

हरा रंग

हरा रंग शीतलता, सुकून और सकारात्मकता का रंग है। यह रंग अपने से बड़ों को जरुर लगाया जाता है।

नारंगी रंग

नारंगी रंग प्रसन्नता और सामाजिकता का प्रतीक है। इससे मानसिक शक्ति को भी बढ़ावा मिलता है।

पीला रंग

पीला रंग देवताओं को लगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। पीला रंग रोशनी का सूचक है। पीला रंग समृद्धि और यश को प्रदर्शित करता है।

नीला रंग

नीला रंग मानसिक शांति प्रदान करता है और शांति, गंभीर और स्थिरता का प्रतीक है।








संबंधित समाचार