फेमिना 'मिस इंडिया 2017' की विजेता मानुषी छिल्लर की रोचक बातें..

डीएन संवाददाता

फेमिना 'मिस इंडिया 2017' का खिताब मानुषी छिल्लर ने अपने नाम कर लिया। इस रिपोर्ट में मिस इंडिया मानुषी छिल्लर के बारे में कुछ रोचक बातें बताने जा रहें हैं जिसे शायद ही आप जानते होंगे।

मानुषी छिल्लर

मानुषी तीन भाई बहनों में सबसे छोटी है। मानुषी की नानी सावित्री सहरावत ने बताया कि मानुषी को बचपन से ही सजने-संवरने का काफी शौक रहा है। उनका बचपन गुड्डे-गुड़ियों में नहीं बिंदी, काजल, चूड़ियों और चुनरी आदि से संवरने में बीता।

मानुषी छिल्लर

मानुषी ने जहां मिस इंडिया बनकर नाम रोशन किया है, वहीं वह पेंटिंग और कुचीपुड़ी नृत्य में भी उतनी ही अच्छी हैं। इसके अलावा पेट्स और स्टडी से भी बहुत प्यार है, इसलिए हमेशा टॉपर रही है।

मानुषी छिल्लर

मानुषी ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से की है।उन्‍होंने आगे की पढ़ाई भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेड, सोनीपत से की है।

मानुषी छिल्लर

मानुषी के नाना चंद्र सिंह सहरावत ने बताया कि उनकी मानु बचपन से ही खुद में मस्त रहने वाली लड़की है। चाहे पढ़ाई हो या डांस, उसे किसी की भी डिस्टरबेंस पसंद नहीं है। वह काफी क्रिएटिव माइंड लड़की है।

मानुषी छिल्लर

मानुषी के पिता ने बताया कि मानुषी शक्ति नाम के प्रोजेक्ट के साथ भी काम कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत स्कूल-कॉलेज की लड़कियों को मंथली प्रॉब्लम के प्रति जागरूक करना है ताकि उनके मन का डर और हिचकिचाहट दूर हो।








संबंधित समाचार