हिंदी
नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी भारतीय जनता पार्टी की एक राजनैतिक साज़िश है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि देश में पहली बार एक पद पर रहते हुए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा है। सवाल यह है कि अब उनकी सुरक्षा के लिए कौन ज़िम्मेदार है? वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ऑफिस में है। वहां कौन जा रहा है? क्या लेकर जा रहा है? इसके लिए कौन ज़िम्मेदार होगा? ऐसे में केंद्र जबाव दे कि क्या ईडी की हिरासत में अरविंद केजरीवाल को पर्याप्त सुरक्षा मिल रही है?
Published : 22 March 2024, 5:13 PM IST
Topics : Atishi political conspiracy अरविंद केजरीवाल आतिशी आम आदमी पार्टी गिरफ्तार दिल्ली शिक्षा मंत्री नयी दिल्ली राजनीतिक साजिश
No related posts found.