कर्नाटक लोकायुक्त ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के आरोप में 15 अधिकारियों के यहां छापे मारे

कर्नाटक में लोकायुक्त अधिकारियों ने बुधवार को 15 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ एक साथ 57 स्थानों पर छापे मारे। इन अधिकारियों पर आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है।

Updated : 31 May 2023, 7:06 PM IST
google-preferred

बेंगलुरु: कर्नाटक में लोकायुक्त अधिकारियों ने बुधवार को 15 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ एक साथ 57 स्थानों पर छापे मारे। इन अधिकारियों पर आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है।

कर्नाटक लोकायुक्त के अनुसार ये छापे 11 जिलों में मारे गए। जिन अधिकारियों के यहां छापे मारे गए उनमें बंगलोर बिजली आपूर्ति कंपनी के मुख्य अभियंता एच जे रमेश, कारखाना उप निदेशक (श्रम विभाग) टी वी नारायणप्पा, ग्राम पंचायत सचिव एस डी रंगास्वामी, बेंगलुरू नगर निकाय के कार्यकारी अभियंता प्रमोद कुमार एन जी, मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य लेखा अधिकारी एन मुट्टू शामिल हैं।

लोकायुक्त कार्यालय ने बताया कि तलाशी अभियान के पूरा होने के बाद आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मूल्य की गणना की जाएगी।

 

Published : 
  • 31 May 2023, 7:06 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement