बेंगलुरु में फेसबुक पोस्ट पर रात भर बवाल, जबरदस्त तोड़फोड़, हिंसा और आगजनी, दो मौतें, पुलिस कर्मियों समेत कई घायल

डीएन ब्यूरो

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में मंगलवार की रात बड़ा बवाल सामने आया। सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के बाद बेंगलुरू में भारी हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की गयी। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..



बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में मंगलवार की रात बड़ा बवाल सामने आया। सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के बाद बेंगलुरू में भारी हिंसा, तोड़फोड़ और बवाल मच गया। अचानक बिगड़े हालात को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस हिंसा में पुलिस कर्मियों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। घायल पुलिस कर्मियों की संख्या 60 से ज्यादा है। हिंसा भड़काने के आरोप में अभी तक 110 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बेंगलुरू के डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थाना क्षेत्र में हुई इस हिंसा में कई लोगों के घायल होने की खबर हैं, जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस थाने पर भी हमला किया गया। इस हिंसा में एसीपी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी घायल हो गये। घटना के बाद दोनों इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। राजधानी बेंगलुरू में धारा 144 लगाई गई है। 

ATM भी बना तोड़फोड़ का शिकार

अभी तक प्राप्त जानकारी के बाद कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे की कथित तौर पर एक भड़काऊ फेसबुक पोस्ट की। जिसके बाद बड़ी संख्या उपद्रवियों ने विधायक श्रीनिवास मूर्ति के बेंगलुरू स्थित आवास पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान आगजनी भी की गई। एक पुलिस स्टेशन पर भी हमला किये जाने की खबर है। हालांकि, बाद यह पोस्ट डिलीट भी कर दी गई लेकिन हिंसा लगातार बढ़ती गयी।

कई वाहन हुए तोड़फोड़ के शिकार

अचानक भड़की इस हिंसा में कई गाड़ियों को जला देने की खबरें हैं। एटीएम समेत कई जगहों पर तोड़फोड़ की गई। विधायक के अलावा कई अन्य लोगों के घरों पर भी हमला किया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ की हर खबर अब टेलीग्राम पर

यह हिंसा कितने बड़े स्तर पर हुई, इसकी तस्वीरे बुधवार की सुबह सामने आयी। रात को जगह-जगह तोड़फोड़ किये जाने के मामले अभी शी सामने आ रहे हैं। हिंसा वाले इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है, जो आज रात 12 बजे तक रहेगा। पुलिस द्वारा अब सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। मामले की समीक्षा के बाद आगे के लिये कर्फ्यू पर उचित निर्णय लिया जायेगा। 
 










संबंधित समाचार