हिंदी
कानपुर: दीपावली के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने एकता की अनूठी मिशाल पेश करते हुए हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई ने एक साथ मिलकर दीपावली का पर्व मनाया।
शास्त्री नगर इलाके में इस दौरान सभी ने एक दूसरे को दीवाली की बधाई भी दी। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री प्रकाश जायसवाल भी कार्यक्रम में शामिल रहे। उन्होंने दीपों को तिरंगे वाले घड़ों में रख कर दीपक जलाये।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी सद्भावना का पर्व है। यह दीपोत्सव राष्ट्रीय एकता को रौशनी देने का काम करेगा, जिससे विकास का रास्ता प्रशस्त होगा।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अयोध्या में अरबों रूपए खर्च कर के जिस तरह दीपावली मनाई गई है, उससे बेहतर तरीके से दीपावली यहां पर मनाई गई है। राम मंदिर मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने भारपा पर कटाक्ष कर कहा कि उनके पास एक ही औजार है, एक ही हथियार है। जब वो देखते है कि हमारी जमीन खिसक रही है. तभी इस तरह के मुद्दों को लेकर आते है।
Published : 19 October 2017, 2:51 PM IST
No related posts found.
No related posts found.