
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एख बड़े हादसे की खबर है। यहां शनिवार दोपहर को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का लिंटर गिर गया। मलबे में कई मजदूरें और लोगों के दबने की आशंका जतायी जा रही है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस द्वारा राहत और बचाव का कार्य जारी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक ये हादसा रेलवे स्टेशन के पास हुआ है, यहां अमृत भारत योजना के तहत एक बिल्डिंग का निर्माण हो रहा था। शनिवार दोपहर करीब 2:20 मिनट में बिल्डिंग का लेंटर गिर गया। हादसे के बाद मजूदरों में अफरा-तफरी मच गई। करीब 36 मजदूर मलबे में दब गए, इसमें 6 मजदूर को निकाल लिया गया।
बताया जाता है कि घटना के समय कई मजदूर और लोग कार्यस्थल पर मौजूद थे। हादसे में कई मजदूरों के अब भी दबे होने की आशंका जतायी जा रही है।
जेसीबी से राहत बचाव का कार्य लगातार जारी है, मौके पर पुलिस-प्रशासन के अफसर मौजूद हैं। एंबुलेंस से घायलों को हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण भी मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।
Published : 11 January 2025, 3:11 PM IST
Topics : BreakingNews kannauj KannaujRailwayStationAccidentToday RailwayStationAccident uttar pradesh