हिंदी
कांचीपुरम: कांची कामकोटि पीठ के प्रमुख और 69वें शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती को गुरुवार को अंतिम विदाई दी गई। शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती को कांचीपुरम के मठ में महासमाधि दी है। उनकी अंतिम यात्रा पर लाखों श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी। जयेंद्र सरस्वती की महासमाधि के पहले उनके शरीर पर भभूत का लेप लगाया गया। श्रद्धालुओ ने शंकराचार्य के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए मंत्रोच्चार किये।

उनके अंतिम संस्कार में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी समेत दक्षिण की कई बड़ी हस्तियाें ने शिरकत की। जयेंद्र सरस्वती का देहांत बुधवार सुबह हुआ था, वह 82 वर्ष के थे। जयेंद्र सरस्वती को सांस लेने में आ रही दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था, इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
जयेंद्र सरस्वती के निधन के बाद उनके शिष्य विजयेंद्र सरस्वती कांची पीठ के नए शंकराचार्य होंगे।
Published : 1 March 2018, 12:31 PM IST
No related posts found.