कांग्रेस सरकार के शासन में लोगों के घर और उम्मीदें डूब गई हैं: पूनिया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के शासन में लोगों के घर और लोगों की उम्मीदें डूब गई हैं।

Updated : 23 June 2023, 10:06 AM IST
google-preferred

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के शासन में लोगों के घर और लोगों की उम्मीदें डूब गई हैं।

पूनिया ने हाल ही में भारी से अत्यधिक भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करने वाले बाड़मेर और जालौर में हालात का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में प्रभावित जिलों के क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया था।

पूनिया ने बाड़मेर जिले के चौहटन, गंगासरा, बावटलाई तथा जालोर जिले के वेडिया, सुथड़ी, खासरवी, सरावण, सांचौर का दौरा कर प्रभावित लोगों से मकानों की हानि, जनहानि एवं पशुहानि की जानकारी ली।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा ‘‘मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण किया, लेकिन उस हवाई सर्वेक्षण में लोगों के आंसू उन्हें दिखाई नहीं दिए होंगे। उन्होंने चीजों पर पर्दा डाला और राजनीतिक बयान दिये।''

उन्होंने कहा कि गहलोत का बयान किसी भी तरह की सहानुभूति नहीं दर्शाता है।

पूनिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौहटन, सांचौर, पाली और इसके आसपास के इलाकों में लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है।

 

Published : 
  • 23 June 2023, 10:06 AM IST

Related News

No related posts found.