जस्टिस तरलोक सिंह चौहान बने हिमाचल हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जानिये उनके बारे में

न्यायामूर्ति तरलोक सिंह चौहान को मंगलवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। मौजूदा कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल 19 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 18 April 2023, 12:53 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली:  न्यायामूर्ति तरलोक सिंह चौहान को मंगलवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। मौजूदा कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल 19 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

न्यायमूर्ती सबीना को इस साल जनवरी में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इस साल फरवरी में उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने सिफारिश की थी कि उन्हें हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाए।

जाहिर है कि उनकी नियुक्ति नहीं हुई क्योंकि न्यायामूर्ति चौहान को उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया है।

विधि मंत्री किरेन रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के संविधान के प्रावधानों के अनुसार, राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को 20 अप्रैल 2023 से उसी उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।’’

न्यायमूर्ति सबीना का जन्म 20 अप्रैल 1961 को हुआ था और वह बुधवार शाम को 62 वर्ष की होने पर सेवानिवृत्त हो जाएंगी।

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं, जबकि उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश 62 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं।

न्यायमूर्ति सबीना हाल में सुर्खियों में आयी थी जब उनकी बेटी कल्याणी सिंह का नाम सितंबर 2015 में चंडीगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज और वकील सुखमनप्रीत सिंह की हत्या में बतौर आरोपी सामने आया था।

Published : 
  • 18 April 2023, 12:53 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement