हिंदी
नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एल नागेश्वर राव ने कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के खिलाफ दायर अदालत की अवमानना मामले की सुनवाई से बुधवार को खुद को अलग कर लिया।
संबंधित मामला मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति राव और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन न्यायमूर्ति राव ने सुनवाई से खुद को अलग कर लिया।
यह भी पढ़ें: हैलो.. मैं डा. अजय पाल शर्मा की गर्लफ्रैंड बोल रही हूं!

न्यायमूर्ति राव ने कहा कि वह एक मामले में राज्य सरकार की ओर से वकील के तौर पर पेश हुए थे, इसलिए वह इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग करते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या महिला पत्रकार के चक्कर में अजय पाल शर्मा की हुई एसएसपी नोएडा के पद से छुट्टी?
इसके बाद न्यायमूर्ति गोगोई ने कहा कि मामले की सुनवाई के लिए अब एक नयी बेंच गठित होगी जिसमें न्यायमूर्ति राव नहीं होंगे। इसके साथ ही न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 27 फरवरी की तारीख मुकर्रर की। (वार्ता)
Published : 20 February 2019, 3:28 PM IST
No related posts found.