हिंदी
नोएडा: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ‘टिफिन बैठक’ की तथा उनसे केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, गौतम बुद्ध नगर से सांसद डॉ महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, जिला गौतम बुद्ध नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
मनोज गुप्ता ने बताया कि ‘टिफिन बैठक’ भाजपा की 2024 के आम चुनाव से पूर्व जनता तक पहुंच कायम करने के बड़े कार्यक्रम का हिस्सा है।
Published : 7 June 2023, 4:56 PM IST
Topics : अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कल्याणकारी कार्यकर्ता केंद्र जेपी नड्डा टिफिन बैठक नोएडा भारतीय जनता पार्टी
No related posts found.