हिंदी
लखनऊ: विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी यहां एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। यशवंत सिन्हा कहा कि शरद पवार समेत विपक्ष के कुछ बड़े नेताओं ने जब उम्मीदवारी से मना किया तो चौथे विकल्प के रूप में विपक्ष ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया।

इस मौके पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि केंद्र सरकार और भाजपा अपने राजधर्म का पालन करेगी, जैसे कि मैं अपने राजधर्म का पालन कर रहा हूं।
यशवंत सिन्हा ने कहा कि मौजूदा सरकार में युवाओं के सामने केवल अंधकार है। सरकार नौकरियां उपलब्ध कराने में असफल हो रही है। अग्निपथ समेत तमाम योजनाएं युवाओं के लिए ठीक नहीं।
विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने यूपी की योगी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में बुल्डोजर राज है। बुल्डोजर चलवाने से ज्यादा बुरी बात और कुछ हो ही नहीं सकती।
Published : 7 July 2022, 6:27 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Lucknow uttarpradesh Yashwant Sinha अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव लखनऊ