हिंदी
नई दिल्ली: सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस प्रेस वार्ता में चिनार कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल केजी ढिलन्न, श्रीनगर के आईजी एसपी पाणी, सीआरपीएफ के आईजी जुल्फिकार हसन और GoC विक्टर फोर्स के मेजर जनरल मैथ्यू शामिल हुए।
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें
1. जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तानी सेना का बच्चा है
2. कश्मीर में बहुत समय बाद कार बम का इस्तेमाल हुआ
3.नागरिक सुरक्षा की वजह से ज्यादा जवान शहीद हुए
4. नागरिकों से अपील कि मुठभेड़ वाली जगहों से दूर रहें
5. आतंकियों को सेना का संदेश- कश्मीर में जो बंदूक उठाएगा, मारा जाएगा
6. सेना की कश्मीर की मांओं से अपील- बेटों से कहें कि आतंक का दामन छोड़कर मुख्यधारा की ओर लौटें, अगर ऐसा नहीं होता तो उन्हें नहीं बख़्शा जाएगा
7.पाकिस्तान और ISI के इशारे पर हुआ था पुलवामा हमला
8.हम कश्मीरियों पर हमले के मद्देनजर उनकी देश भर में मदद कर रहे हैं, हमारी हेल्पलाइन नंबर- 14411 है
9. जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना घुसपैठ करवा रही है
Published : 19 February 2019, 11:16 AM IST
No related posts found.