जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी हमला, तीन जवान शहीद

जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में आंतकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर किए गए हमले में स्थानीय नागरिक सहित तीन जवान शहीद।

Updated : 23 February 2017, 9:49 AM IST
google-preferred

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में आंतकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर किए गए हमले में स्थानीय नागरिक सहित तीन जवान शहीद हो गए जबकि छह घायल हो गए। यह हमला उस समय हुआ जब सुरक्षाबल शोपियां जिले के कुंगू गांव से तलाशी अभियान से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: क्यों बढ़ रही हैं सेना में खुदकुशी की वारदातें.. गुजरात और कश्मीर में सेना के दो जवानों ने की खुदकुशी

पुलिस के मुताबिक, "मृतकों में एक जवान और एक स्थानीय नागरिक है। क्षेत्र को तत्काल ही चारों ओर से घेर लिया गया और आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी गई।" (आईएएनएस)             

Published : 
  • 23 February 2017, 9:49 AM IST

Related News

No related posts found.