हिंदी
देवघ: देवघर में पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर साइबर ठगी करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया।
साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने बताया कि जिले के नगर थाना क्षेत्र में हिन्दी विद्यापीठ के पास स्थित उमा भवन नामक मकान पर छापा मारकर कर छह साइबर ठगों - छोटी मंडल (22),मेघन मंडल (24), सहदेव मंडल (23), प्रदीप मंडल (23) निरंजन यादव (20) और अजय मंडल (23) को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 26 मोबाइल, जिनमें 12 एप्पल फोन हैं, 37 सिम, चार एटीएम और एक पुस्तिका बरामद की है।
Published : 8 April 2023, 8:37 AM IST
No related posts found.