हिंदी
लखनऊ: इनामी हिस्ट्रीशीटर व पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल की गिरफ्तारी को लेकर यूपी एसटीएफ लगातार जगह-जगह दबिश दे रही थी। भगोड़े जायसवाल को फाइनली यूपी एसटीएफ ने मध्य प्रदेश के दमोह इलाके से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी के बाद जायसवाल की सबसे पहली तस्वीर डाइनामाइट न्यूज़ पर सामने आई है। महराजगंज जिले में इसकी जेएचवी गड़ौरा चीनी मिल है। जहां गन्ना किसानों का इसने 23 करोड़ रुपये डकार रखा है। जवाहर जायसवाल वाराणसी के कैंट थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
जवाहर पर 23 बैंक कर्मी महेश जायसवाल की गोली मार कर हत्या का भी आरोप है। जायसवाल पर पचीस हजार रूपये का इनाम घोषित था साथ ही उस पर गैर जमानती वारंट भी जारी था।
Published : 12 January 2019, 1:26 PM IST
No related posts found.