हिंदी
जौनपुर: मोदी सरकार जहाँ एक तरफ पूरे देश मे स्वच्छता अभियान चला रही है वहीं प्रदेश की योगी सरकार ने गोहत्या को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं लेकिन उसका कोई असर नहीं दिख रहा है। गोमती नदी के किनारे बसे जौनपुर जिले से इसी तरह का मामला सामने या है जहां पिछले एक सप्ताह से नदी के पानी में एक मरी हुई गाय तैर रही है लेकिन नगरपालिका को कोई खबर नहीं है।
वहीं कल मकर संक्रांति का त्यौहार भी है। लिहाजा घाटों की सफाई की जा रही है। लेकिन पिछले एक सप्ताह से जिले की मुख्य नदी में एक मरी हुई गाय डूब कर सड़ रही है। न ही नगर पालिका प्रशासन और न ही जिला प्रशासन ने इस ओर ध्यान दिया है। हैरानी की बात तो यह है कि जिले की गोमती को स्वच्छ रखने वाली समाज सेवी संस्था स्वच्छ गोमती अभियान के समाज सेवियों का ध्यान भी नही जा रहा है।
नदी का पानी इतना दूषित है कि लोग इसमें हाथ तक नही धो सकते हैं। 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन हजारों लोग गोमती नदी में शाही स्नान के लिए आएंगे लेकिन फिर भी नदी की सफाई नहीं की जा रही है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता ने जब नगरपालिका के कर्मचारियों से इस बारे में पूछा तो वे कोई जवाब नहीं दे सके। कर्मचारियों ने भी माना कि नदी का पानी बेहद दूषित है।
Published : 14 January 2019, 6:33 PM IST
Topics : Jaunpur up उत्तर प्रदेश गाय गोमती नदी जौनपुर मकर संक्रांति
No related posts found.