जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षा बलों ने चलाया घेराबंदी और तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया। पूरी खबर..

Updated : 14 July 2020, 12:44 PM IST
google-preferred

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि त्राल के रतसुन गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने आज तड़के एक संयुक्त तलाश अभियान चलाया।

सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों के जवानों ने गांव के सभी निकास मार्गों को सील कर घर-घर में तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया अब तक आतंकवादियों के साथ सामना नहीं हुआ है।

अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।(वार्ता)

Published :  14 July 2020, 12:44 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement