Jammu & Kashmir: नौगाम मुठभेड़ में भारतीय जवानों ने ढेर किए तीन आतंकी, सरपंच की हत्या में थे शामिल

जम्मू-कश्मीर के नौगाम से एक अच्छी खबर समाने आई है। यहां मुठभेड़ के दौरान भारतीय सुरक्षाबलो ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 16 March 2022, 12:05 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के नौगाम से एक अच्छी खबर समाने आई है। यहां मुठभेड़ के दौरान भारतीय सुरक्षाबलो ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। ये सभी आतंकी खानमोह में सरपंच की हत्या में शामिल है। इस बात जानकारी कश्मीर IGP विजय कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि नौगाम में जिन तीन आंतकवादियों को मारा गया है। वे सभी आतंकी लश्कर से जुड़े आंतकवादी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट के जुड़े हुए है। खानमोह में हुई सरपंच की हत्या की जिम्मेदारी भी द रेसिस्टेंस फ्रंट ने ली थी। 

मिली जानकारी अनुसार भारतीय सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि नौगाम में कुछ आतंकवादी छिपे हुए है। बस जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। जिसके खुद को घिरा हुए देख आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्यवाही शुरू कर दी। जिसमें 3 आतंकी मारे गए। 

बता दें कि बुधवार को श्रीनगर के खानमोह में कुछ आतंकियों ने वहां के सरपंच समीर भट्ट को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। जिसके बाद सरपंच के हत्या की जिम्मेदारी लश्कर से जुड़े आंतकवादी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट ने ली। वहीं अब कश्मीर IGP विजय कुमार ने कहा कि भारतीय सुरक्षाबलों ने सरपंच की हत्या में शामिल आतंकियों को मार गिराया है।   

Published :  16 March 2022, 12:05 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement