हिंदी
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान रेंजर्स ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अरनिया, सांबा और आरएसपुरा सेक्टर में फायरिंग की। इस गोलीबारी में चार नागरिकों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से रातभर हीरानगर, सांबा, रामगढ़, अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर में गोलीबारी की गई। इसके बाद लोगों में भय पैदा हो गया है। लोग घर से भी नहीं निकल रहे हैं। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद किया गया है। पाकिस्तानी की भारी गोलाबारी से क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया है।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने बीएसएफ की करीब 40 पोस्टों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। भारतीय सीमा सुरक्षाबल पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
Published : 23 May 2018, 10:46 AM IST
Topics : उल्लंघन जम्मू कश्मीर नियंत्रण रेखा पाकिस्तान फायरिंग सीजफायर
No related posts found.