हिंदी
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने आतंकवाद से संबंधित मामले में पुलवामा जिले में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी के घर पर सोमवार को तलाशी ली।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के काकपुरा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादी रियाज अहमद डार के पिता अब्दुल अजीज डार के घर पर छापा मारा गया।
उन्होंने बताया कि यह तलाशी आतंकवाद से संबंधित एक मामले में ली गयी।
Published : 20 March 2023, 12:55 PM IST
Topics : आतंकवाद एसआईयू जम्मू कश्मीर पुलवामा लश्कर ए तैयबा श्रीनगर
No related posts found.