हिंदी
जम्मू कश्मीर: पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में आतंकियों ने सीआरपीएफ यूनिट पर फिर हमला किया। आतंकियों ने त्राल क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड द्वारा हमला किया। इस हमले में तीन नागरिकों की मौत हुई और 24 घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने यूनिट पर अंधाधुंध फायरिंग की और ग्रेनेड भी फेंके हैं। इस घुसपैठ में सीआरपीएफ के सात जवान भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
यह हमला गुरुवार की सुबह तब हुआ जब राज्य के मंत्री नईम अख्तर त्राल में एक प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि इस हमले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान इसमें घायल हुए हैं और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस हमले में मरने वालों में एक महिल भी शामिल हैं।
Published : 21 September 2017, 4:07 PM IST
No related posts found.