हिंदी
जम्मू: जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई है। इस घटना में 16 लोगों के मारे जाने की खबर है। करीब 30 लोग घायल हुए हैं। 19 घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया। 8 यात्रियों को हल्की चोट आई है। यह हादसा रविवार को बनिहाल के पास जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हुआ है। यह जगह रामबन जिले के पास है।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार तीर्थयात्रियों को सुरक्षा देने में असफल: कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसपर दुख जाहिर किया। मोदी ने ट्वीट करके लिखा कि लोगों की जान जाने का उनको दुख है। मोदी ने आगे लिखा कि दुख की घड़ी में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के साथ हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी घटना पर दुख जताया।
यह भी पढ़े: DN Exclusive: आतंकी हमले के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था अडिग
आर्मी बचाव कार्य में लगी हुई है। इससे पहले अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला हुआ था। उस वक्त श्रद्धालुओं से भरी एक बस अमरनाथ से दर्शन करके लौट रही थी। उस दौरान ही अनंतनाग में आतंकी हमला हुआ था।
Published : 16 July 2017, 5:20 PM IST
Topics : अमरनाथ यात्रा खाई घायल जम्मू कश्मीर पहलगाम बस यात्री राहत कार्य सेना हादसा
No related posts found.